ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पशु क्रूरता व अनाचार मामले में कार्यवाही ; वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान, आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अनाचार के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम जोन के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार भाठागांव क्षेत्र से शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता और अनाचार किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को वीडियो फुटेज सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26 वर्ष), निवासी सोनकर पारा, पुरानी बस्ती के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...