ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ में 23 लाख की ठगी: मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी फरार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 23 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर पीड़ितों का विश्वास जीता और अलग-अलग किश्तों में बड़ी रकम ऐंठ ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दंपती की तलाश शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित समारू राम टंडन (51), निवासी रामभांठा, पेशे से ड्राइवर हैं। अप्रैल 2025 में रायपुर के जयस्तंभ चौक के पास उनकी मुलाकात महासमुंद जिले के ग्राम भद्ररसी निवासी कुमार राम ठाकुर (60) और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई ठाकुर (55) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को मंत्री का बहनोई बताते हुए मंत्रालय में अच्छी पकड़ होने का दावा किया और सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद समारू राम ने अपने बेटे का बायोडाटा आरोपी को भेजा। कुछ दिनों बाद आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग की। समारू ने अपने परिचितों को भी इस बारे में बताया, जिसके बाद अन्य लोगों ने भी अपने बच्चों के बायोडाटा आरोपी को भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने किश्तों में रकम लेना शुरू किया। पहले समारू ने 4 लाख रुपए नकद दिए, जबकि शेष रकम ऑनलाइन माध्यम से भेजी गई। बाद में आरोपी ने अपने गांव भद्ररसी बुलाकर कथित नियुक्ति पत्र दिखाया और शेष राशि जमा करने का दबाव बनाया। इस दौरान कुल मिलाकर 22 लाख 70 हजार रुपए आरोपी को दे दिए गए। आरोपी ने 12 दिसंबर 2025 को मंत्रालय में डाटा ऑपरेटर पद पर जॉइनिंग कराने का भरोसा दिया, लेकिन तय तारीख पर विधानसभा सत्र का हवाला देकर जॉइनिंग टाल दी। इसके बाद भी वह लगातार बहाने बनाता रहा। जब पीड़ितों को शक हुआ तो वे आरोपी के गांव पहुंचे और पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने 5 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5) BNS और 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...