ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जले!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे केंदई झरना के पास हुआ, जहां कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे ट्रक के केबिन में फंसे चालक और हेल्पर बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला लोड ट्रेलर कोरबा की ओर से आ रहा था, जबकि सीमेंट से भरा ट्रक अंबिकापुर की दिशा से आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कोयला ट्रेलर का चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।वहीं सीमेंट ट्रक का चालक और हेल्पर केबिन में फंस गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

दमकल पहुंचने में हुई देरी 

घटना की सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन कटघोरा से पहुंचा, जिसके कारण घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हो गई।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चालक और हेल्पर की मौत हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। उन्होंने मोरगा चौकी या टोल नाका पर स्थायी दमकल वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत मिल सके।

जांच जारी 

पुलिस ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वाहन मालिकों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही पहचान स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!