ChhattisgarhRaftaar News Cg

सरगुजा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: शादी के ढाई महीने बाद फंदे पर मिली लाश!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) एक 18 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाह के महज ढाई महीने बाद युवती घर में फंदे से लटकी हुई मिली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश गिरी (19) की शादी करीब ढाई महीने पहले उदयपुर ब्लॉक के ग्राम पूटा निवासी पूजा गिरी (18) के साथ सामाजिक रीति-रिवाज के तहत हुई थी। रविवार शाम पूजा ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की जानकारी दी। पति के अनुसार, घर पहुंचने पर पूजा सामान्य व्यवहार कर रही थी, लेकिन कुछ देर बाद अचानक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजनों ने छप्पर पर चढ़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां पूजा साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पूछताछ में पति मुकेश गिरी ने बताया कि पूजा अक्सर छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी। घटना के समय वह डांस सीखने गया हुआ था और पूजा ने उसे दवा लेकर आने के लिए कहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...