ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरगुजा में दंपती पर जानलेवा हमला: पत्नी की मौत… पति गंभीर!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधला गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। घर लौट रहे बाइक सवार दंपती पर चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अंधला निवासी कपिल दास (40) अपनी पत्नी निर्मला दास (38) के साथ सोमवार शाम बगदरी गए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अंधला के माझापारा में पहले से घात लगाए चार हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने कपिल दास पर डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची निर्मला दास पर भी आरोपियों ने बेरहमी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को बेहोशी की हालत में लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद निर्मला दास की हालत गंभीर देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं कपिल दास को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे होश में आने के बाद कपिल दास ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हमला लूटपाट के इरादे से किया गया या किसी पुरानी रंजिश के चलते, इसकी जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...