ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर के कोल्ड स्टोरेज कंपनी में मजदूर की हत्या…काम करने से मना करने पर साथी ने लोहे की पाइप से किया वार, आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उरला थाना क्षेत्र में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गर्ग एग्रो कोल्ड स्टोरेज कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर की उसके ही साथी ने लोहे की पाइप से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संतोष सोनवानी के रूप में हुई है, जो महासमुंद जिले का निवासी था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत तिवारी को मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सड़क मार्ग से रायपुर लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल की शाम संतोष सोनवानी ड्यूटी पर था। इसी दौरान उसके साथी रमाकांत तिवारी ने उसे एक काम करने के लिए कहा। संतोष के मना करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे की पाइप से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अगले दिन 6 अप्रैल की सुबह कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे सतना से गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद कंपनी में काम करने वाले अन्य मजदूरों में भय का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। फिलहाल उरला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस अधिकारी द्वारा जल्द ही किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...