Raftaar News Cg

सेवानिवृत्त शिक्षक का पेशंन दिलाने 50 हजार का रिश्वत मांगने का मस्तूरी बीईओ पर लगा आरोप…..! कोई जाँच नहीं होगा: डीईओ

बिलासपुर:- (विमल कांत की रिपोर्ट) जिले में किसी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पर रिश्वत मांगने का सीधा आरोप पहली बार लगा है। इसकी शिक्षक ने लिखित शिकायत कलेक्टर से की है। इसमें आरोप है, कि बीईओ ने पचास हजार रूपए घूस नहीं देने पर पूरी कार्रवाई होने के बाद भी पेंशन रोक दिया है। कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया है। उक्त मामले में डीईओ ने जांच से सीधे इंकार कर दिया। उनका कहना है कि शिक्षक अभी रिटायर हुआ है। भुगतान मिलने में समय लगता है। आरोप कोई भी किसी पर लगा सकता है।

मस्तूरी ब्लाक में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा में उच्च वर्ग शिक्षक के पद पर कार्यरत रामकिशुन राठौर विगत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने जनवरी माह में ही आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो, पहचान पत्र आदि सभी आवश्यक अभिलेख पेंशन के लिये बीईओ ऑफिस मस्तूरी में खण्ड लिपिक के पास जमा किए। लिपिक के द्वारा पेंशन प्रकरण के लिए ऑफलाइन आवेदन बनाकर बीईओ अश्विनी भारद्वाज का हस्ताक्षर लेकर ऑनलाइन कर फिर से बीईओ के पास प्रस्तुत किया गया। आरोप है कि मस्तूरी बीईओ अश्विनी भारद्वाज ने शिक्षक को ऑफिस बुलाकर पचास हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिक्षक ने देने से इंकार किया, तब उन्होंने कहा कि पेंशन के लिए आगे की कार्रवाई नहीं करूंगा। इसके बाद शिक्षक श्री राठौर की पेंशन रोक दी गई है। वहीं उनके साथ रिटायर होने वाले दूसरे शिक्षक का भुगतान किया गया। साथ ही उन शिक्षक को कमिश्नर संजय अलंग के हाथों समस्त देयकों का चेक भुगतान हुआ। जो एक सम्मान की बात है, इसलिए शिक्षक रामकिशुन राठौर ने मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर सौरभ कुमार से की। जिले के किसी भी बीईओ के खिलाफ रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत पहली बार की गई। इसको कलेक्टर सौरभ कुमार ने गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी तरफ डीईओ डी. के. कौशिक का कहना है कि रिश्वत लेने का आरोप कोई भी किसी के ऊपर लगा सकता है। शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुआ है। इतना जल्दी किसी की पेंशन नहीं बनती। इसमें समय लगता है, इसलिए मामले की जांच नहीं होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....