BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत कन्या विद्यालय में प्रवेश उत्सव: नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक-मिठाई से स्वागत, मेधावी छात्रा को 5 हजार का प्रोत्साहन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय, सीपत में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं की मेधावी छात्रा सुहाना कुंभकार (पिता – सनत कुंभकार), जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या द्वारा 5,000 रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या रहे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, राज्यवर्धन कौशिक, मनोज खरे, यू.के. कौशिक (एसएमडीसी अध्यक्ष), ध्रुव शंकर शुक्ला, मंजू मिश्रा, विद्यालय की प्राचार्य अनीता कुजूर, व्याख्याता शीला राव, गीता प्रजापति, प्रतिमा आदित्य, रात्रि सर, मरावी, शैलेश पाठक, रामकिशन सूर्यवंशी, रामकुमार यादव, वैभव तंबोली, रुद्रांश सूर्या सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना, उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा नए शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत करना रहा। अंत में अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित अध्ययन और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द