Raftaar News Cg

सोंठी सर्किल में शिकार करते 9 शिकारी पहुँचे वन मंडल टीम के हत्थे…. ?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) वन मंडल अधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सोंठी सर्किल के जंगलों में शिकार किया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर वन मंडल अधिकारी द्वारा तत्काल सोंठी सर्किल के डिप्टी रेंजर हफिज खान को अपनी टीम के साथ रवाना किया गया। अब्दुल हफीज खान द्वारा सोंठी एवं बिटकुला के जंगलों पर शिकारियों को पकड़ने के लिए अपने वन स्टाफ चंद्रहास तिवारी, वनरक्षक बिटकुला रविंद्र महिलागें, वनरक्षक नवापारा रमेश ठाकुर, वनरक्षक जेवरा को एवं प्रबंधन समिति बिटकुला को साथ लेकर जंगल मे घेराबंदी शुरू की गई, जहाँ जंगल में घेराबंदी करने के पश्चात मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सोंठी से पिपरानार एवं बिटकुला होते हुए कुछ व्यक्तियों द्वारा कुछ लेकर जाते हुए देखा गया, जिसे दौड़ा कर पकड़कर उनके पास रखे सामान की तलाशी ली गई, जिसमें से छह नग बन बिलाव एवं बिज्जु प्रजाति के वन्य प्राणी मिले। इनके संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि इसे खाने के लिए सोंठी के जंगल और पीपरानार के जंगल से मारे हैं, इन सभी लोगों को पकड़कर बिटकुला बीट क्वार्टर लाकर सभी का बयान दर्ज कराया गया। आरोपियों पर वन्य प्राणी की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...