ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौके पर मौत…चालक हिरासत में!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा बाइपास की है,एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान कृष्णा दास (22), निवासी ग्राम घुंचापुर, और बिहारी लाल यादव (24), निवासी साखो गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी काम से कटघोरा गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...