ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

किराए के ट्रैक्टर बेचकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की संपत्ति बरामद!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना अकलतरा पुलिस ने किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से अकलतरा, पामगढ़ और नैला क्षेत्र में किसानों को निशाना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग दास महंत (34 वर्ष), निवासी खैरा चौकी नैला, जिला जांजगीर-चांपा (हाल मुकाम पावर हाउस, बिलासपुर) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 4 ट्रैक्टर इंजन और 1 ट्रॉली बरामद की गई है, जिनकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी भोले-भाले किसानों को ट्रैक्टर किराए पर देने का झांसा देता था। इसके बाद वह किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फर्जी शपथ पत्र तैयार कर उन्हें अन्य लोगों को बेच देता था। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो जाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब परसाही नाला निवासी विनोद कुमार खुसरो ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर काम के बहाने ले गया और वापस नहीं किया। बाद में संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः फरार हो गया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने किराए पर लिए गए ट्रैक्टरों को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेच दिया और अलग-अलग नामों से किसानों को धोखा दिया। थाना अकलतरा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 318(4) एवं 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरालकर, आरक्षक गौकरण राय, राजा जयप्रकाश और राज पांडे की विशेष भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...