BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चाकू की नोक पर 50 हजार की लूट, सरकंडा पुलिस ने घंटों में आरोपी दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से नकदी व हथियार बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हेमंत कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 मार्च 2026 की सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच वह मोटरसाइकिल से नूतन चौक चाय पीने गया था। वहीं पर आरोपी अतुल यादव भी मौजूद था। आरोपी ने उसकी जेब में रखे पैसे देख लिए और वापसी के दौरान नूतन कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन के पास उसे चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और 50 हजार रुपए लूट लिए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लूट की रकम में से अधिकांश पैसे खर्च कर दिए हैं। पुलिस ने उसके पास से बचे 7,400 रुपए और एक लोहे का स्प्रिंगदार धारदार चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...