ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्राथमिक शाला के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार!

जांजगीर चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदा थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खिसोरा प्राथमिक शाला के एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतों के आरोप में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान राकेश कुर्रे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद छात्रा के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एसडीएम द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इस घटना के उजागर होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...