ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा; बाजार से लौट रहीं महिलाओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, 3 महिलाओं की मौत…एक गंभीर घायल!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे जा रही चार महिलाओं को कुचल दिया, जिससे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला, जहां एक मासूम बच्ची अपनी मां के पास रोती-बिलखती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की गति अत्यधिक तेज थी। हादसे के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और कुछ दूरी पर जाकर एक ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और शवों को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की चेतावनी देता है, जिसमें निर्दोष लोगों की जान चली जाती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...