BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध महुआ शराब बेचते महिला गिरफ्तार; 7 लीटर शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत भेजी गई जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,400 रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 9 जून को कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसो निवासी मैना वर्मा प्राथमिक स्कूल के पास बड़े नहर पुल के समीप अवैध महुआ शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी महिला को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी मैना वर्मा (27 वर्ष), पति उत्तम वर्मा, निवासी ग्राम जलसो, थाना कोनी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....