BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हनुमान जयंती रैली में विवाद के बाद पुलिस का एक्शन, 6 बदमाश गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली में हनुमान जयंती रैली के दौरान हुए विवाद के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती रैली के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और झगड़े की घटना सामने आई थी। मामले में अपराध क्रमांक 218/2019/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों—सुजीत पाण्डेय (26), अमन उर्फ डिंपल (22), आयुष खटीक (19), चंदन खटीक (19), अभिषेक उर्फ अभी खटीक (22) और रितीक खटीक (23)—को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इसके अलावा, क्षेत्र के अन्य गुंडा-बदमाशों को भी थाना बुलाकर सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...