BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा में फंसी महिला की समय रहते मदद, मां-बच्चा सुरक्षित….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन में गुरुवार सुबह एक मानवीय और संवेदनशील घटना देखने को मिली। अकलतरा से आई 22 वर्षीय महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति नाजुक होते ही वाणिज्य विभाग की टीम ने तुरंत मदद शुरू की और स्टेशन प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एलीट अस्पताल की मेडिकल टीम, महिला सफाईकर्मी और रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सामान उपलब्ध कराया। चिकित्सकीय टीम की निगरानी में स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान प्रसूता की निजता और बच्चे की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। प्राथमिक जांच में मां और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद उन्हें महतारी योजना की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत पूरी तरह स्थिर बताई गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने पूरी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि आपात स्थिति में तत्परता ही मानवता की असली पहचान है। घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्री भी भावुक हो गए, और टीमवर्क तथा संवेदनशीलता की इस मिसाल की प्रशंसा की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...