ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर के ILS अस्पताल में छत गिरने से बड़ा हादसा; कई मरीज घायल, अस्पताल में मचा हड़कंप!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS अस्पताल में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब अस्पताल की चौथी मंजिल की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में 4 से अधिक मरीज घायल हो गए, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ छत का हिस्सा गिरा और वहां मौजूद मरीज व उनके परिजन मलबे की चपेट में आ गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बन गया। हादसे के बाद अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को अन्य वार्ड में स्थानांतरित कर इलाज जारी रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रारंभिक जांच में छत गिरने की वजह निर्माण कार्य में संभावित खामी या भवन के पुराने ढांचे की कमजोरी मानी जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...