BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

BILASPUR: सीपत के जरूरतमंद दिव्यांग को नहीं मिल पा रहा सरकार के योजनाओं का लाभ, जनदर्शन में लिखित आवदेन देने के बाद भी जिम्मेवार साधे हुए चुप्पी, सुनिए सुजान.. की कहानी………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को किसान सम्मान निधि की 17 वी क़िस्त किसानों के खाते में डाली गई, लेकिन क्षेत्र के एक दिव्यांग किसान के परिवार को सिस्टम की खामियों ने दर-दर भटकने मजबूर कर दिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि विगत कई वर्षों से नही मिला है, इसके अलावा कई अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ से भी सिर्फ इसलिए वंचित होना पड़ रहा है, क्योंकि उनके बैंक खाते का डीबीटी के तहत आधार सीडिंग दिव्यांग होने के चलते नही हो रहा है।

बता दे सीपत निवासी सुजान सिंह का 13 वर्ष पूर्व हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना के चलते कमर के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया, तब से आज तक बिस्तर में जिंदगी काटने को मजबूर है, परिवार से एकमात्र कमाने वाले सुजान सिंह के इस स्थिति के कारण आर्थिक हालात कमजोर होते गई और अब उनको किसान होने का कोई लाभ भी नही मिल पा रहा है। उनका कहना है, कि किसान के नाम पर वोट सारी पार्टियां लेती है, लेकिन उसके हित में कोई नहीं सोचती। किसानों की हितैषी मोदी सरकार किसान हितैषी योजना, किसान सम्मान निधि समान रूप से सभी हितग्राहियों को दे रही है, परंतु कुछ किसान ऐसे भी है, जो सरकारी तकनीकी सिस्टम की वजह से परेशान है। उनका कहना है, कि बैंक द्वारा भी किसानों को खूब परेशान किया जा रहा है, क्योंकि बैंकों में अभी तक ऐसी सुविधा ही नहीं है, जिससे इस योजना का लाभ किसानों को उनके बैंक अकाउंट पर सीधा प्राप्त हो सके। मजबूर किसान दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। विगत 2 वर्षों से पीड़ित सुजान सिंह के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि नही आई है, क्योंकि जिम्मेवार अधिकारी इस योजना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं दिखा रहे है। इस समस्या की सुचना लाभार्थी द्वारा एसडीएम मस्तूरी व बिलासपुर कलेक्टर को जनदर्शन में लिखित आवेदन पत्र लिखकर दिया गया था, उसके बाद भी आज तक पीड़ित दर-दर की ठोकर खा रहा है, अभी तक इस सम्बंध में कोई उचित कार्यवाही नहीं किया गया है, जिससे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ जरूरमंद किसान को नहीं मिल रहा है।

दिव्यांगो को सुविधा दिलाने नहीं हैं, व्यवस्था:-

बता दे जिला सहकारी बैंक, भारतीय डाक घर, एसबीआई बैंक सीपत में अभी तक दिव्यांग व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हो ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिससे दिव्यांगो का आधार सीडिंग का कार्य नहीं हो पाता है और सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं सहित कई कार्यों से वंचित रहना पड़ता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...