ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरबा में फर्जी लूट की कहानी का पर्दाफाश; कर्मचारी ने 4.5 लाख रुपये गबन करने की बात कबूली, “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक कर्मचारी द्वारा रची गई फर्जी लूट की कहानी का पुलिस ने खुलासा करते हुए गबन के मामले का पर्दाफाश किया है। मामला थाना कोतवाली कोरबा का है, जहां प्रार्थी वरुण नायर (38), निवासी उरगा ने 3 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कर्मचारी के साथ सीतामणी गौ माता चौक, मेन रोड कोरबा के पास लूट की घटना हुई है। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 306/2026 के तहत धारा 316(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच करते हुए संबंधित कर्मचारी से पूछताछ की। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि लूट की कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठी थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने करीब 4 लाख 50 हजार रुपये की राशि का स्वयं ही गबन किया था। यह राशि उसे बीमा नवीनीकरण के लिए दी गई थी, जिसे उसने आपराधिक विश्वासघात करते हुए अपने पास रख लिया। प्रियंशु देवांगन, पिता रविशंकर देवांगन, निवासी जांजगीर, छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...