BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग ट्रायल सफल..हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि, जल्द शुरू होंगी नियमित रात्रिकालीन उड़ानें!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में शुक्रवार को पहली बार रात्रिकालीन उड़ान (नाइट लैंडिंग) का सफल ट्रायल किया गया। स्टेट प्लेन द्वारा किए गए इस परीक्षण ने शहर को हवाई सेवाओं के नए दौर में प्रवेश दिला दिया है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार नाइट लैंडिंग ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। परीक्षण के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक समन्वय तथा अन्य सभी तकनीकी मानकों की गहन जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप रहीं। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बिरेन सिंह, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक (रायपुर) सहित एयरपोर्ट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इसे बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को अधिक उड़ान विकल्प मिलेंगे और क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक एवं पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक औपचारिकताओं और अंतिम स्वीकृतियों के बाद नियमित रात्रिकालीन उड़ानों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि नाइट फ्लाइट सुविधा शुरू होने से बिलासपुर की देश के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यह उपलब्धि शहर के विकास पथ पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...