ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्रामीण पुलिस ने थाना अभनपुर क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का खुलासा किया है। इस मामले में एक महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। 21 मार्च 2026 को अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरेंगाभाठा के पास एक मुरूम गड्ढे में दफन अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शव का एक हाथ और पैर जमीन के बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का उत्खनन कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की गर्दन पर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी और उसे अधमरी हालत में ही गड्ढे में दफना दिया गया, जिससे सांस रुकने से उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान शव की पहचान थाना माना में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर नितेश बत्रा (29 वर्ष), निवासी माना, रायपुर के रूप में की गई। परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान चिन्हों से इसकी पुष्टि की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध था। मृतक नितेश बत्रा कथित रूप से सावित्री को परेशान करता था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। 16 मार्च 2026 की रात नितेश और आरोपी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद श्याम सुंदर सोनी ने पहले मारपीट की। बाद में अपने साथियों को बुलाकर सभी ने मिलकर युवक को बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने नितेश को ऑटो में बैठाकर कई स्थानों पर ले जाकर मारपीट की। जब वह बेहोश हो गया, तो उसे भरेंगाभाठा के पास मुरूम खदान में ले जाकर जिंदा ही दफना दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए हैं। श्याम सुंदर सोनी (21 वर्ष), सुमित कोसले (21 वर्ष), सावित्री साहू (21 वर्ष)। विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक एक अन्य आरोपी माईकल सैनी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों के कब्जे से ऑटो वाहन, लकड़ी (हमले में प्रयुक्त) अन्य सामग्री जप्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना दर्शाती है कि व्यक्तिगत रंजिश और प्रेम प्रसंग के कारण किस तरह गंभीर अपराध को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस की तत्परता से इस अंधे कत्ल का खुलासा संभव हो सका, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...