BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! सड़क हादसा: ट्रेक्टर की चपेट में आने से 2 की मौत, पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे हुई, जब जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई निवासी आदित्य पटेल उम्र 23 वर्ष और उनके साथ चंदन राम साहू उम्र 63 वर्ष बाइक पर ग्राम ससहा की ओर से जाेंधरा की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वे सोनसरी सूरज ढाबा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बगैर नंबर की ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में आदित्य और चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पचपेड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्थित मर्क्यूरी भेजा। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर जो ग्राम सोनसरी निवासी जोहन साहू की है, को जब्त कर लिया गया। पुलिस अब फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....