ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट; पुलिस की कार्आयवाही, आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म, जबरन शादी और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता द्वारा थाना अकलतरा में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी प्रमोद निराला (21 वर्ष), निवासी अमरताल, ने पिछले तीन वर्षों से पहचान का फायदा उठाकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान नाबालिग होने के बावजूद उससे शादी कर ली गई और लगातार शोषण करता रहा। दिनांक 31 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी ने शराब के नशे में पीड़िता के साथ डंडे से मारपीट की। इस घटना में पीड़िता के हाथ, कोहनी और घुटने में चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना कर चुका है। पीड़िता द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दिए जाने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 180/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित धारा 4 और 6 POCSO एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है, जो नाबालिगों के साथ यौन अपराधों के लिए सख्त प्रावधान करता है। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में अकलतरा थाना पुलिस टीम के भास्कर शर्मा, स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेंद्र राज एवं गौकरण राय की विशेष भूमिका रही। यह घटना समाज में जागरूकता और सतर्कता की आवश्यकता को दर्शाती है। नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ तुरंत शिकायत करना और कानूनी सहायता लेना बेहद जरूरी है, ताकि दोषियों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई हो सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...