BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में धान खरीदी घोटाला: 28.51 लाख का गबन, तीन आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी धान खरीदी केंद्र गतौरा में बड़े पैमाने पर हेरफेर और गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेवा सहकारी समिति मर्यादित, गतौरा के धान खरीदी केंद्र में 919.96 क्विंटल धान की कमी पाई गई। जांच में सामने आया कि संस्था प्रबंधक, प्राधिकृत अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों ने मिलकर धान खरीदी में हेरफेर करते हुए करीब 28 लाख 51 हजार रुपए का गबन किया। यह मामला तब उजागर हुआ जब जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मस्तुरी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन में धान की कमी की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 213/2025, धारा 316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कोमल प्रसाद चंद्रकार (46), निवासी कर्रा, थाना मस्तुरी, राजेन्द्र राठौर (64), निवासी बजरंग चौक, गतौरा, हुलेश्वर धीरही (38), निवासी सुकुलकारी, थाना पचपेड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों को 3 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपी लव कुमार यादव की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि धान खरीदी में गड़बड़ी से शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...