ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कबीरधाम में महिला पर नाबालिग बालक से अनाचार का आरोप; पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार!

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के खिलाफ नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आरोपी महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। आरोप है कि 1 मार्च 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां भावनात्मक दबाव और मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार किया गया। घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिसके कारण वह मानसिक दबाव में रहा और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत पोक्सो अधिनियम की धारा 4 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेश कश्यप, उप निरीक्षक दिव्या शर्मा एवं कोतवाली थाना टीम की विशेष भूमिका रही। कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से बन रहे संबंधों में सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...