ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO: कोरबा; नग्न हालत में छात्रा की मौत से सनसनी..रेप और हत्या की आशंका, पर पुलिस चुप..तीन दिन तक शव अस्पताल के बाहर पड़ा रहा..चार दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम, परिजनो ने सड़क पर किया प्रदर्शन..पुलिस की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश, जांच की उठी मांग!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा की रहने वाली एक इंजीनियरिंग छात्रा की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रहस्यमय हालातों में मौत हो गई। 22 जून को युवती की लाश उसके घर की खिड़की की ग्रिल से नग्न अवस्था में लटकती मिली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय पुष्पांजलि महंत के रूप में हुई है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है, लेकिन सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। घटना सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र की है। मृतका पुष्पांजलि भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और छुट्टियों में सिंगरौली स्थित अपने घर आई हुई थी। घटना वाले दिन घर पर वह अकेली थी। बड़ी बहन जब घर लौटी तो उसने देखा कि पुष्पांजलि की लाश खिड़की से बंधी हुई है और उसका शरीर नग्न अवस्था में है। इस दिल दहला देने वाले दृश्य को देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल मोरवा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं शामिल नहीं कीं। परिवार का आरोप है कि घटना के तीन दिन तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शव मोरवा के एक अस्पताल के बाहर ही पड़ा रहा। स्थानीय डॉक्टरों ने शव की स्थिति खराब होने का हवाला देकर पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया। बाद में शव को रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो पोस्टमॉर्टम हुआ और न ही कोई गिरफ्तारी हुई। पुलिस की बेरुखी और लापरवाही से नाराज परिजन मृतका का शव लेकर कोरबा लौट आए और बुधवार को हरदीबाजार थाना क्षेत्र के आमगांव चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की और निष्पक्ष जांच की मांग की। बताया गया कि पुष्पांजलि के पिता उमेद दास SECL सिंगरौली में कार्यरत थे और हाल ही में उनका निधन हो गया था। मां को अनुकंपा नियुक्ति मिली है और वे सिंगरौली में ही कार्यरत हैं। मां, बड़ी बहन और पुष्पांजलि सिंगरौली में ही रहते थे। मोरवा थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। परिजन लगातार पुलिस थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें थाने से भगा दिया गया। अब मामले की सच्चाई रीवा मेडिकल कॉलेज में होने वाले पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आ पाएगी। फिलहाल परिजन न्याय की आस में प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...