BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में ACB का बड़ा एक्शन, बोदरी नगर पालिका की CMO और क्लर्क 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका बोदरी की CMO और एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर नक्शा पास कराने के बदले 12 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। मामले में शिकायतकर्ता सरकंडा के नूतन चौक निवासी वेदराम निर्मलकर हैं। उन्होंने ACB को बताया कि बोदरी में स्थित उनकी जमीन पर मकान निर्माण के लिए नक्शा पास कराना था। इसके लिए कार्यालय में नियमानुसार शुल्क के अलावा अलग से रिश्वत मांगी गई। शिकायत के मुताबिक, कार्यालय के बाबू सुरेश सिहोरे ने नक्शा पास कराने के लिए अतिरिक्त पैसे की मांग की थी। यह रिश्वत CMO भारती साहू के कहने पर ली जा रही थी। शुरुआत में 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी, लेकिन बातचीत के बाद 12 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत पीड़ित को CMO कार्यालय बुलाया गया। CMO ने उसे अपने प्राइवेट असिस्टेंट/क्लर्क सुरेश सिहोरे को पैसे देने को कहा। जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, पहले से मौजूद ACB टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि CMO भारती साहू के खिलाफ पहले भी अवैध वसूली को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग उनके कामकाज के तरीके से नाराज थे। आरोप है कि हर काम के लिए रेट तय था और बिना पैसे कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती थी। फिलहाल ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...