ChhattisgarhRaftaar News Cg

मरवाही में दंतैल हाथी का आतंक: महुआ बीनने गए बुजुर्ग की कुचलकर मौत, ग्रामीणों में दहशत!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) वन मंडल में शुक्रवार सुबह एक दंतैल हाथी के हमले में 55 वर्षीय वृद्ध त्रिलोचन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शिवनी बीट अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी के डडिंया गांव से लगे जंगल में सुबह करीब 4 बजे हुई, जब वे महुआ बीनने गए थे। मृतक त्रिलोचन सिंह, पिता अंगद सिंह, डडिंयाडोंगरी जंगल में अकेले महुआ फल एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान दो दांत वाले एक नर हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, शिवनी बीट के वनरक्षक शाहिद खान और ग्राम पंचायत पोंडी के सरपंच हेमचंद मरावी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। मरवाही थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

हमलावर दंतैल हाथी अभी भी शिवनी बीट के कक्ष क्रमांक 2093 के आसपास डेरा जमाए हुए है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह हाथी पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर विचरण कर रहा था। 1 अप्रैल को यह कटघोरा वन मंडल से मरवाही पहुंचा और सोन नदी बांध के रास्ते डडिंया के जंगलों में दाखिल हुआ।

वन विभाग अलर्ट

वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल न जाएं और हाथी की गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...