BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई 39 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र में एक युवक को 39 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान, मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर आरोपी विक्रम पटेल (25 वर्ष) को पकड़ा गया। उसके झोले से 180-180 एमएल वाली कुल 39 शीशियाँ जब्त की गईं, जिनकी कीमत 3,120 रुपये है। आरोपी शराब रखने का कोई वैध दस्तावेज़ नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
