ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में इंटरस्टेट गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 22 किलो से अधिक गांजा जब्त, 2 महिलाएं और एक नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंटरस्टेट तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 22.450 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11.22 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक 2 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका के पास कुछ संदिग्ध लोग बैग में गांजा लेकर खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 4 पुरुष, 2 महिला एवं एक नाबालिग को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सभी आरोपियों के बैग से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी शांतनु मलिक, रोमियो मलिक, जुलियत मलिक, राहुल मलिक, रश्मिता दीगल और दीपा दीगल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंज थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। क्राइम और साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने बताया कि नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...