ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; खेत में बिछाए गए करंट वाले तार ने ली 10 साल की बच्ची की जान, आरोपी गिरफ्ताR, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हिंडाडीह में बुधवार 30 अप्रैल को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्ची सरिता धनुहार की खेत में बिछाए गए करेंटयुक्त जीआई तार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची खेत के पास खेल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश सरवंश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कमलेश ने बिजली खंभे से अवैध कनेक्शन लेते हुए खेत में जीआई तार बिछा रखा था, जिसमें करेंट प्रवाहित हो रहा था। बच्ची के संपर्क में आते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के परीक्षण में जलने के निशान पाए गए और डॉक्टरों ने मौत का कारण करेंट लगना बताया। एफएसएल टीम और बिजली विभाग के अधिकारी की संयुक्त जांच में भी यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने जानबूझकर जीआई तार में करंट छोड़ा था, जिससे किसी की जान जा सकती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105 बीएनएस (गैर-इरादतन मानव वध) और धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

कमलेश सरवंश पिता स्व. आजूराम सरवंश उम्र 45 वर्ष निवासी हिण्डाडीह, थाना- सीपत, जिला- बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान………

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उपनिरीक्षक कमल फूल साहू, सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे, सुबंध साय सिदार, आरक्षक गजानंद यादव, आकाश मिश्रा, प्रकाश जगत, राजेंद्र साहू, महिला आरक्षक ज्योति जगत।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...