ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंबिकापुर में महिला की निर्मम हत्या, दरिंदगी के बाद चेहरे को कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रिंग रोड स्थित महामाया प्रवेश द्वार के पास एक अधेड़ महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का खून से लथपथ शव एक मटन शॉप के पास मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी, एडिशनल एसपी अमोलक सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, वहीं महिला के साथ दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। इसके अलावा उसके सिर को बुरी तरह कुचल दिया गया, जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ मिला है। जांच के दौरान महिला के शरीर के साथ आपत्तिजनक स्थिति भी पाई गई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ गंभीर अपराध किया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही करने की बात कही है। स्थानीय पार्षद सतीष बारी के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में महिला को देर रात एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया है। जिस स्थान पर घटना हुई है, वहां भी कैमरा लगा हुआ है, जिसके फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुटी है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है और पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...