BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

अब बिलासपुर में फर्जी और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल..पुलिस का बड़ा फैसला, होगी कड़ी कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में फर्जी, अमानक और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर अब बिलासपुर पुलिस सख्ती करने जा रही है। ऐसे वाहनों को पेट्रोल और डीजल भी नहीं मिलेगा। यातायात पुलिस ने जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में ईंधन उपलब्ध न कराया जाए। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहनों के माध्यम से होने वाली आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट से छेड़छाड़, अमानक नंबर प्लेट या किसी अन्य वाहन का नंबर लिखकर चलाए जा रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस के मुताबिक ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के साथ ही गंभीर मामलों में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा रहे हैं और प्रकरण न्यायालय भेजे जा रहे हैं।

पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश…….

यातायात पुलिस ने जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को निर्देशित किया है कि नंबर प्लेट में गड़बड़ी या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल न दिया जाए। ऐसे वाहनों की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाने को देने के लिए भी कहा गया है। पुलिस का कहना है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ या बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों को अंजाम देने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे मामलों में वाहन की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहन दिखाई दें तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...