BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर हत्याकांड; तलवार से ताबड़तोड़ हमला, बुजुर्ग महिला की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार..अवैध संबंध के शक में वारदात, 6 घायल सिम्स में भर्ती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए खूनी विवाद ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुरेश श्रीवास (46) अपने दो नाबालिग बेटों के साथ शेख सलीम के घर पहुंचा। सलीम के नहीं मिलने पर उसने उसकी मां मुराद बेगम (65) पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य छह लोगों पर भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिन्हें गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे वजह सुरेश की पत्नी और शेख सलीम के बीच कथित अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उमेश श्रीवास ने सुरेश को वारदात के लिए उकसाया था। मामले में सुरेश श्रीवास, उमेश श्रीवास सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य भी जब्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...