BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर शहर के कोनी थाना क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिरकोना मंदिर चौक मेन रोड पर एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है और क्षेत्र में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही थाना कोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गोपी वर्मा (22 वर्ष) पिता श्रीलाल वर्मा निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी से चाकू रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चाकू को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....