ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 4 माह के मासूम की ली जान…पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार!

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही चार महीने के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। यह घटना जिले के जयपुर गांव की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को जिला चिकित्सालय से पुलिस सहायता केंद्र को चार माह के बच्चे हंसराज की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। अस्पताल के सुरक्षा कर्मी द्वारा मेमो प्रस्तुत किए जाने के बाद पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। घटना का क्षेत्र सलका उमेश्वरपुर चौकी अंतर्गत होने के कारण जांच आगे वहीं स्थानांतरित कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में विस्तृत जांच की गई। पुलिस ने गवाहों के बयान, घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया, जिसमें मामला संदिग्ध पाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि घटना वाले दिन सुबह बृंदावती (23 वर्ष) अपने घर के बाहर अपने चार माह के बेटे को गोद में लिए खड़ी थी। बच्चा लगातार रो रहा था, जबकि उसका पति पास में खड़ा होकर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से घरेलू विवाद चल रहा था, जो भोजन बनाने को लेकर हुआ था। पुलिस ने आगे की जांच में आरोपी मां की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...