BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई; नशा विरोधी अभियान के तहत ग्राम फरहदा में रेड, 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम फरहदा डिपरापारा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 2 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी अशोक केंवट (29 वर्ष), निवासी ग्राम फरहदा डिपरापारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 11,400 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे उपकरण जैसे बड़ा एलुमिनियम का डेचका और पाइप युक्त स्टील का बर्तन भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीपत पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...