ChhattisgarhRaftaar News Cg
26 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP ने जारी किए आदेश….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस महकमे में प्रमोशन का तोहफ़ा दिया गया है। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे अफसरों के लिए आखिरकार आदेश जारी कर दिए गए हैं।पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में 26 सब इंस्पेक्टरों को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है। डीजीपी की ओर से जारी इस सूची में राज्यभर के अलग-अलग जिलों में पदस्थ सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। आदेश के मुताबिक अब ये सभी अफसर थानेदार यानी टीआई की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इनकी नई पदस्थापना की सूची भी जारी होगी। प्रमोशन पाकर अफसरों में खुशी का माहौल है, सूची में शामिल अफसरों को इंस्पेक्टर बनाकर ज़िला स्तर पर थाना प्रभार सौंपा जाएगा। इससे पुलिस व्यवस्था और मज़बूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
