BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; घने जंगल में कार सवारों को रोककर लूट की कोशिश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने घातक हथियारों के साथ लूट के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल सहित धारदार हथियार भी जब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10:30 बजे हरिल साय टोप्पों अपने साथियों निलिमा तिर्की एवं रामप्यारी तिर्की के साथ मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर वापस ग्राम विचारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलगहना-कोनचरा मार्ग के सुनसान जंगल क्षेत्र, नीलगिरी प्लांट के पास, बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया और चाकू दिखाकर भयभीत करने लगे। स्थिति को भांपते हुए चालक हरिल साय ने सूझबूझ से वाहन को तेजी से आगे बढ़ाया, लेकिन आरोपी लगभग 7 किलोमीटर तक पीछा करते हुए ग्राम विचारपुर तक पहुंच गए। वहां उन्होंने फिर से कार सवारों को रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए लूट का प्रयास किया। इसी बीच ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से आरोपी घबराकर भाग निकले और अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए। घटना की रिपोर्ट 2 अप्रैल को दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित की। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंद घंटों में ही दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। सिद्धांत पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय (20 वर्ष), निवासी गंगानगर बेलगहना, राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू (20 वर्ष), निवासी करवा बेलगहना। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके पास से एक खंजरनुमा चाकू एवं एक स्टील का फोल्डिंग चाकू बरामद किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी सिद्धांत पाण्डेय का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें बलात्कार (पॉक्सो) एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता और साहस की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस टीम के सभी सदस्यों की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सराहना की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...