ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में दो दोस्तों के शव पेड़ पर लटके मिले, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। दोनों युवक बुधवार दोपहर से लापता थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान बेलाकछार गांव निवासी प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (26) के रूप में हुई है। दोनों पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे और शादीशुदा थे।

घूमने की बात कहकर निकले थे घर से…

जानकारी के अनुसार, प्रमोद कंवर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अमित माथुर के घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने की तलाश, नहीं मिला सुराग…

जब दोनों युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

ग्रामीणों ने जंगल में देखा शव…

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ पर लटके दोनों युवकों के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस जांच में जुटी…..

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत! दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत...राहत-बचाव... शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ में अपहरण कांड का खुलासा: युवक सकुशल बरामद, झारखंड से तीन आरोपी गिरफ्तार! पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; उर्स जुलूस में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्... बिलासपुर; ढाबे के बाहर अवैध वसूली: वाहन चालक और हेल्पर से मारपीट; ट्रक का शीशा भी तोड़ा, आरोपी गिरफ्... बिलासपुर नगर निगम के वार्ड 29 सहित 19 पदों पर होंगे उपचुनाव: नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव की नामां... 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: 4 दिन की रिमांड के बाद आरोपी को भेजा गया जेल!