ChhattisgarhRaftaar News Cg

भिलाई में मोहन रामटेके की संदिग्ध मौत: सुसाइड नोट के आधार पर कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। स्मृतिनगर थाना पुलिस ने मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कांग्रेस नेता राजू पाल और सोनिया गोस्वामी को आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 मार्च की है। कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले 42 वर्षीय मोहन कुमार रामटेके का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

सुसाइड नोट बना कार्रवाई का आधार…

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मोहन रामटेके ने अपनी मौत के लिए राजू पाल और सोनिया गोस्वामी को जिम्मेदार ठहराया है। स्मृतिनगर चौकी प्रभारी राजेश साहू के अनुसार, नोट और प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पैसों के विवाद से जुड़ा मामला…..

एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा हुआ सामने आया है। मृतक और आरोपियों के बीच किसी आर्थिक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे वह तनाव में था।

आरोपी फरार, तलाश जारी……

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन वे फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका….

वहीं, मृतक के परिजनों ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शव पर चोट के निशान थे और परिस्थितियां सामान्य नहीं लग रही थीं। मृतक के भाई नवीन कुमार रामटेके ने निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...