BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 5 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 1 लाख के वाहन! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पेट्रोलिंग के दौरान शनिचरी बाजार स्थित वाल्मीकी चौक के पास पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक काले रंग की हीरो होंडा पैशन बाइक जब्त की। बाइक चालक की पहचान विशाल यादव निवासी गोंडखाम्ही, थाना लोरमी, जिला मुंगेली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर उसने शहर के विभिन्न क्षेत्रों – डीपी कॉलेज, टिकरापारा, खटिक मोहल्ला, सिम्स अस्पताल और तालापारा – से कुल 5 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के पास से सभी 5 वाहन (कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये) बरामद कर गवाहों की मौजूदगी में जप्त कर लिया। आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...