ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में कारोबारी के घर 17 लाख की चोरी, अलमारी से नगदी गायब!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब इलाके में एक कारोबारी के घर से 17 लाख रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी नमित कांकरिया, जो सुमित ज्वेलर्स और शुभम के मार्ट से जुड़े हैं, ने 28 मार्च की रात 17 लाख रुपये अपने घर की अलमारी में रखे थे। अगले दिन सुबह तक रकम सुरक्षित थी, लेकिन दोपहर में घर लौटने पर अलमारी से पूरी नकदी गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारी ने घर के सदस्यों से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि चोरी की वारदात किसी परिचित व्यक्ति द्वारा अंजाम दी गई हो सकती है, जिसे घर और अलमारी में रखी रकम की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...