ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से सोने की माला झपटी, दो आरोपी घंटों में गिरफ्तार..आधार कार्ड जांच के बहाने दिया वारदात को अंजाम, 1.35 लाख की सोने की माला और स्कूटी बरामद!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला के गले से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित करीब 1 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड की ओर मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने लगे। आरोपियों ने आधार कार्ड दिखाने के बहाने उन्हें बातचीत में उलझा लिया और इसी दौरान एक आरोपी ने वृद्धा के गले में पहनी सोने की माला झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी स्कूटी से मौके से फरार हो गए। मामले में चक्रधरनगर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने तत्काल नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पीड़िता व उसकी पोती को दिखाए गए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही चमार सिंह यादव और रामकुमार नायक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 नग सोने की फोकली, एक सोने का पदक और काले मोती जड़ी सोने की माला, जिसकी कीमत करीब 85 हजार रुपये है, बरामद की। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में चमार सिंह यादव (55) निवासी नवागढ़ राजापारा रायगढ़ तथा रामकुमार नायक (40) निवासी मधुवन पारा सिटी कोतवाली रायगढ़ शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि झपटमारी और उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है और ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...