BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर में मछली पकड़ने का अवैध तरीका बना काल; करंट लगने से युवक की मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर में अवैध तरीके से मछली पकड़ने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गई। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सूरीघाट में रविवार सुबह मनियारी नदी में करंट लगाकर मछली मारने के दौरान एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त (45 वर्ष) रविवार सुबह करीब 9 बजे मछली पकड़ने के लिए मनियारी नदी गया था। बताया जा रहा है कि उसने नदी में जाल बिछाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित किया था, ताकि मछलियां आसानी से फंस सकें। इसी दौरान अचानक उसका पैर पानी में पड़ गया और वह खुद ही उस करंट की चपेट में आ गया। करंट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसे संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर साबित करता है कि करंट के जरिए मछली पकड़ना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि बेहद खतरनाक भी है। थोड़े से लाभ के लालच में अपनाया गया यह तरीका एक परिवार के लिए जीवनभर का दुख बन गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...