ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भिलाई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में CSP समेत 5 घायल!

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सोनकर मोहल्ले में शुरू हुआ यह झगड़ा देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया, जिसमें छावनी CSP सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच मामूली कहासुनी से हुई थी। लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामला बढ़कर हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पत्थरबाजी के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके में लगातार गश्त की जा रही है। इस बीच, घटना में लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का एक युवक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाकर युवती को उसके घर भेज दिया गया, जबकि युवक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे जेल जाना पड़ा। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते विवाद भड़का। घटना के बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने छावनी थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया। दुर्ग, भिलाई और छावनी के CSP सहित एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...