BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर में बर्ड फ्लू का खतरा; लापरवाही उजागर..खुले में फेंकी गई मुर्गियां!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर क्षेत्र में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के बीच गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। तखतपुर से नगोई जाने वाले नए बायपास मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक बोरी भरकर मृत मुर्गियां खुले में फेंक दी गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह स्थान मुख्य मार्ग से करीब आधा किलोमीटर पहले स्थित है। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर जब सड़क किनारे पड़ी एक संदिग्ध बोरी पर पड़ी, तो उसमें बड़ी संख्या में मरी हुई मुर्गियां मिलीं। आसपास कई कुत्ते इन मुर्गियों को नोच-नोचकर खाते नजर आए, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका और बढ़ गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बिलासपुर में बर्ड फ्लू की आशंका जताई गई थी। ऐसे में तखतपुर में इस तरह की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता और भय को बढ़ा दिया है। लोगों का कहना है कि यदि ये मुर्गियां किसी संक्रमित पोल्ट्री फार्म या अवैध सप्लाई से जुड़ी हैं, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए गंभीर खतरे की घंटी साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मृत पक्षियों को खुले में फेंकना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा है। तखतपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना और बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत मुर्गियों की जांच, सुरक्षित निस्तारण और पूरे क्षेत्र में सख्त निगरानी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही तखतपुर में बर्ड फ्लू के बड़े खतरे में बदल सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...