ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर डेम का गेट टूटा; सड़कों पर बहा लाखों लीटर पानी..अफरा-तफरी!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) भूपदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलासपुर डेम का निकासी वाल देर रात अचानक टूट गया, जिससे लाखों लीटर पानी तेज बहाव के साथ बाहर निकल गया। पानी के तेज दबाव से रायगढ़-खरसिया मार्ग बाधित हो गया और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थिति ऐसी बनी कि कई लोग वाहन छोड़कर भागे, वहीं कुछ लोग पानी के बीच फंस गए। पानी सड़क से निकलकर खेतों में भी घुस गया, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात को काबू में करने में जुट गईं। फिलहाल जर्जर गेट से हो रहे रिसाव को रोकने और पानी के बहाव को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोगों ने डेम के पुराने और जर्जर होने को हादसे की वजह बताते हुए विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...