BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुकानों से एसी पाइप चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में एसी के कॉपर पाइप चोरी की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया पूरा मशरूका भी बरामद कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गुलाबनगर मोपका निवासी पूजा उर्फ प्रिंसी देवांगन ने 27 मार्च 2026 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 मार्च की शाम वह अपने “ब्यूटी हेवन यूनिसेक्स सैलून” को बंद कर घर चली गई थीं। अगले दिन दोपहर में पास की दुकान संचालक शुभम जायसवाल ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके और अपने दुकान में लगे एसी के कॉपर पाइप गायब हैं। सूचना मिलने पर जब उन्होंने दुकान पहुंचकर देखा तो पाया कि अज्ञात चोर ने कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों के रास्ते घुसकर दोनों दुकानों से एसी के कॉपर पाइप चोरी कर लिए। चोरी गए पाइप की कुल कीमत करीब 43 हजार रुपये बताई गई। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी पूरन नेताम (24 वर्ष), निवासी दुर्गानगर लिंगियाडीह, के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर पाइप के कुल 168 टुकड़े (लगभग 8.5 किलो) तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का औजार बरामद किया गया। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 43 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...